महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - Janmantra

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की बेटी एवं खैरागढ़ की माटी से निकली नेता मयूरी सिंह ने दिल्ली में बुलंद की महिलाओं की आवाज़

नई दिल्ली स्थित 24 Akbar Road में All India Mahila Congress द्वारा रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba के साथ , जिसमें देशभर से आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ की बेटी एवं खैरागढ़ की माटी से निकली महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं सचिव तेलंगाना प्रभारी मयूरी सिंह ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और केंद्र सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ महिलाओं की आवाज़ बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने देश की करोड़ों महिलाओं की रसोई और घरेलू बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है। महंगाई की मार से आम परिवार का जीवन कठिन होता जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रही है।

इस अवसर पर मयूरी सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें सीधे-सीधे देश की महिलाओं और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देशभर की महिलाओं की आवाज़ बनकर इस अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती से निकलकर देशभर की महिलाओं के अधिकारों की आवाज़ उठाना उनके लिए गर्व की बात है और महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर तथा दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अनेक पदाधिकारी और बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *