मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे बोले डॉ चरणदास महंत - Janmantra

मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे बोले डॉ चरणदास महंत

महासमुंद। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने केंद्र और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि सरकार, मनरेगा की मूल आत्मा को खत्म कर मजदूरों का अधिकार छीने जा रहे हैं। डॉ महंत महासमुंद में जिला कॉंग्रेस कार्यालय में मिडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नये प्रावधानो में अनेक विसंगतियाँ है, इससे राज्यों पर लगभग 50 करोड़ का बोझ आयेगा।  डॉ महंत ने जोर देते हुए कहा कि ये करके 40% खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार 2 साल में 90 – हज़ार करोड़ कर्ज ले चुकी है, आर्थिक तंगी के चलते राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ढप्प पड़े हैं। यही कारण है कि राज्य कर्मचारीयों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। डॉ महंत सवाल उठाया कि ऐसे में फिर, भाजपा की डबल इंजिन सरकार 125 दिनों की मज़दूरी का भुगतान कैसे करेंगी.? 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *