सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी
दो युवकों सहित 3 की मौत, एक युवती गंभीर घायल
इंदौर । शहर के पास बायपास पर रालामंडल के नजदीक तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मप्र के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन की भी मौत हो गई है। इस हादसे में दो युवक और एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है। घायल युवती का नाम अनुष्का बताया जा रहा है। जिसका इलाज जारी है। हादसा इतना भयानक था कि कार में फंसे शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।