शंकर पांडे ( वरिष्ठ पत्रकार ) 
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने 2 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है,यह बातऔर है उनके कई मंत्री पहली बार मंत्री बने हैं,कुछ की कार्य प्रणाली चर्चा में है तो भाजपा के कुछ वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने में पीछे नहीं है।विजन 2047 ओपी चौधरी ने पेश किया, कांग्रेस ने बाय काट किया पऱ उनकी कमी अजय चंद्राकर ने पूरी कर दी, कहा- विजन डॉक्यूमेंट में शिक्षा स्वास्थ्य पर ही फोकस है। सवाल उठाते हुए कहा कि उद्योगनीति में छत्तीसगढ़ की झलक नहीं है। उद्योग नीति में मेक इन छत्तीसगढ़ का ध्यान नहीं रखा गया है।इधर सत्र के अन्य दिनों में भी अजय,धरम लाल कौशिक आदि ने मंत्रियों को जमकर घेरा, यानि विपक्ष की भूमिका ही अदा की? सत्र प्रारम्भ होने के पहले सीएम को हटाने कीअफवाह सोशल मिडिया में चर्चा में रही, हालां कि सीएम को हटाना कोरी कल्पना ही है हाँ, कुछ मंत्रियों को जरूर हटाया जा सकता है..? वैसे सीएम के 2 साल के कार्यकाल में उन पऱ कोई आरोप नहीं लगे हैं,काम से काम रखने तथा कम से कम बोलने वाले एक सीधे -सादे, आदिवासी सीएम जरूर कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहे हैं….?
पार्टी संविधान में नहीं है
कार्यकारी अध्यक्ष….. 
छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा के संगठन प्रभारी और पटना बांकीपुर सीट से विधायक और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन सिन्हा को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में जेपी नड्डा के बाद दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष हो गये हैं।भाजपा के संविधान में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई औपचारिक पद नहीं है, साल 2019 के बाद से पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त से पहले कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की एक परंपरा शुरू हुई है,कार्यकारी अध्यक्ष अस्थायी,अनाधिकारिक और एक ऐसा पद है जिसका पार्टी के संविधान में कोई ज़िक्र ही नहीं है।ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि जब कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति होनी ही है तो पार्टी ने कार्य कारी अध्यक्ष क्यों नियुक्त किया है….?
विदेश यात्रा में प्रतिदिन 3 करोड़ खर्च,
बेटे की बैलगाडी से बारात…? 
मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने हाल ही में 11 दिन की विदेश यात्रा में 34 करोड़ ₹ खर्च किये यानि प्रतिदिन औसत 3 करोड़ ₹…! इसमें विमान, हेलीकाप्टर का खर्च शामिल नहीं है….और बेटे की बैलगाडी में बारात निकाल सामूहिक विवाह कराकर सादगी का परिचय दिया…? क्या जनता के पैसों की इतने बेदर्दी से खर्च करना ठीक हैँ…यह आरोप मप्र के कांग्रेसी नेताओं ने लगाया है।
तो क्या वीसी, कर्मा, विनोद चौबे के
हत्यारों को सजा नहीं मिलेगी…. 
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने आत्म समर्पित नक्सलियों की सजा, उनके गुनाहों के लिये माफ़ी देने कमेटियों के गठन का निर्णय लिया है,सवाल यह उठाया जा रहा है कि कांग्रेस के विद्या चरण शुक्ल,महेन्द्र कर्मा, नंद कुमार पटेल आदि की हत्या, आईपीएस विनोद चौबे की शहादत,76 सीआरपीएफ के जवानों को की हत्या के दोषी नक्सलियों को भी माफ़ी दी जाएगी….?नक्सली हमले से जवानों की शहादत के बाद वही बयानबाजी का दौर शुरू हो जाता है तथा भविष्य में फिर किसी घटना की इंतजार शुरु हो गया।छग में 76 सी आरपीएफ के जवानों की एक साथ नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, विद्याचरण शुक्ल, नंद कुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित 30 लोगों की हत्या नक्सलियों ने की,राजनांदगांव के मदनवाड़ा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे भी मुठभेड़ में मारे गये और यही कहा जाता रहा, नक्सलियों ने कायराना हमला किया है, चुनौती स्वीकार है, शहादत बेकार साबित नहीं होगी, शहा दत पर गर्व है आदि आदि… और छत्तीसगढ़ की जमीन को नक्सलियों द्वारा लाल करने के लिए खुला छोड़ दिया जाता था, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद नक्सली समस्या विरासत में मिली थी पिछले कुछ सालों के बीच नक्सलियों ने छग को रक्त रंजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी,सलवा जुडूम जैसा आंदोलन भी शुरू कियागया। केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैना ती के बाद नक्सली अधिक उग्र हो गये थे। एक तरफ सुरक्षाबल की तैनाती के बाद 2400 करोड़ ₹ से अधिक केन्द्र सरकार को दे चुके हैं..?यह ठीक है कि अब छ्ग में कुछ बड़े नक्सलियों को मुठ भेड़ में मारने, बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्म समर्पण के बाद नक्सली ‘बैकफुट’ में आ गये हैं। वैसे छ्ग में कुछ बड़ी नक्सली वारदात में 5 मार्च 07 को रानी बोदली पुलिस केम्प में 55 लोगों की हत्या, 2जुलाई 7 को उटम लमेटा में सुरक्षा बल के बेस केम्प में 23 जवानों की हत्या, 12 जुलाई 9 को राजनांदगांव के मदनबेड़ा मानपुर में एसपी विनोद चौबे सहित 29जवानों की हत्या,6अप्रैल 10 को ही नारायणपुर जिले के घोड़ाई में सीआरपीएफ के 36 जवानों की हत्या, 25 मई 13 दरभा घाटी में विद्याचरण शुक्ल, नंद कुमार पटेल, महेन्द्रकर्मा,उदय मुदलियार सहित 30 लोगों की हत्या की गई, विष्णुदेव सरकार बनने के 2 साल के भीतर बस्तर नक्सल मुक्त होने को है, सरकार की पुन र्वास नीति के तहत भी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है, सरकार उन्हें रोजगार भी मुहैया करा रही है,जमीन भी दे रही है,3 साल तक 10 हजार महीना भी देगी यहां तक तो ठीक है पऱ बड़ी नक्सली वारदात में शामिल नक्सलियों को सजा नहीं देने के निर्णय पऱ पुन र्विचार जरुरी है? वहीं जेल में बंद नक्सली समर्थक ग्रामीणों के बारे में सरकार को सोचना चाहिये, नक्सली वारदात में छत्तीसगढ़ के कई लोग अपने परिवार को असमय छोड़कर दुनिया से चले गये हैं, इनका परिवार नक्सलवाद को तो ता-जिंदगी नहीं भूल सकता है?
बांग्लादेशी विमान की
होगी अब नीलामी…..
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर 10 साल से पार्क किए बांग्लादेशी विमान को एयर पोर्ट अथारिटी नीलाम करेगी।वैसे लोकसभा में मामला कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत उठा चुकीं हैँ। 173 यात्रियों के साथ ढाका से मस्कट जाने के दौरान 7 अगस्त 2015 को बांग्लादेशी फ्लाइटक्रमांक एमडी 83 के इंजन में गड़बड़ी आई थी। इस दौरान रायपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई थी। तब से अब तक विमान राय पुर एयरपोर्ट में पार्क है,सूत्रों ने बताया विमान को नीलाम करने का प्रस्ताव अथारिटी के मुख्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलत ही नीलामी की जाएगी, इन 10 वर्षों में विमान का पार्किंग शुल्क 4 करोड़ से ज्यादा हो गया है। बांग्लादेशी विमानन कंपनी को एयरपोर्ट अथारिटी ने अभी तक 90 से अधिक बार ईमेल किये हैं,लेकिन विमानन कंपनी ने एयरपोर्ट को किसी भी मेल का जवाब नहीं दिया है।
पुलिस अफसरों पऱ
‘रिश्तों’ के आरोप…?
छग में डीएसपी कल्पना वर्मा,कारोबारी दीपक टंडन का मामला भले ही ताज़ा हो, लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब छ्ग पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के निजी ‘रिश्तों’ और नैतिक आचरण पर गंभीर सवाल उठे हों, डीएस पी कल्पना वर्मा से पहले भी राज्य में कई आईपीएस और डीएसपी पर रेप,घरेलू हिंसा, अवैध संबंध,अश्लील वीडियो जैसे मामलों में आरोप लग चुके हैं, जिनकी गूंज पुलिस मुख्यालय से अदालत तक सुनाई दी, विवादित मामलों की सूची में आईपीएस पवन देव, रतनलाल डांगी, संजय शर्मा,डीएसपी याकूब मेनन, विनोद मिंज, टोमेश वर्मा जैसे अफसरों के नाम शामिल हैं।किसीअफसर पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, तो कहींअधीनस्थ कर्मी की पत्नी से संबंधों के आरोप लगे,कहीं अश्लील वीडियो सामने आने से विभागीय साख पर सवाल खड़े हुए…?
और अब बस…….
0 ईडी ने 3 साल के भीतर 7 अफसरों पर कार्रवाई की। इनमें अभी भी 2 अधिकारी जेल में और 5 जमानत पर हैं। ये जानकारी विधानसभा में सीएम विष्णुदेव साय ने दी।
0 आदिवासी बहुल बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मांडवी ने पूछा कि एसआई आर में जो 38 हजार वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं,क्या वह सही है.. ?
0 खैरागढ़-डोंगरगढ़ के वन ग्राम बनबोड़ क्षेत्र में मिले मादा तेंदुए के शव मामले में वन विभाग ने 7 को गिरफ्तार किया है।जांच में सामने आया है- तेंदुए को करंट लगा लाठी -डंडों से पीट-पीट कर मारा गया,उसके पंजे -दांत काट लिए गए थे।
{कॉलम 20 सालों से लगातार}