
नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के महासचिव सदाशिव यादव काका ने सीधे दिल्ली से जानकारी देते हुए बताया कि अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर 13, अप्रैल से रैजागला शहादत माटी कलश यात्रा संयोजक दिनेश यादव के नेतृत्व में देश के सभी जिलों से निकल कर 18, नवंबर को जंतर मंतर दिल्ली में शहीद वीरांगना एवं परिवार को सम्मानित कर यात्रा का समापन हुआ। श्री यादव बताया कि हजारों की संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं इसमें शामिल होने यहां आए। 
समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष, शताब्दी समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह यादव,रेजगाला युद्ध के जीवित योद्धा रामचंद्र यादव,अहीर रेजिमेंट राष्ट्रीय संयोजक बिरगेडियर प्रदीप यदु,सह संयोजक राव रमेश पायलट, पवित्र कलश यात्रा राष्ट्रीय कार्य कारी अध्यक्ष श्याम सिंह यादव,सोम प्रकाश यादव,मध्य प्रदेश पुर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव,मध्य प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, फिल्म अभिनेता रवि यादव, राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू यदू, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट राजेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद भाई कांगड़, डाक्टर राधा कृष्णन, चौधरी जगराम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह यादव,सम्भाग अध्यक्ष सुभाष यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, नितिन यादव एवं आसाम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, सहित सभी राज्यों के प्रभारी, अध्यक्ष उपस्थित रहे। 