रायपुर। दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। इस में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। 
श्री शाह ने कहा, एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल सेल प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल सेल प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। जानकारी देने के बाद गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने गए और उसके बाद वह घटना स्थल पर भी जाने वाले हैं।