नई दिल्ली। लाल किले के पास कार में हुए धमाके से पूरे देश में हलचल मची है। फिलहाल ये धमाका कैसे हुआ इसे लेकर जांच की जा रही है। खबरों में है कि इस धमाके में 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है। कार में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इधर,लाल किले के पास कार में हुए धमाके की फिलहाल जांच की जा रही है। आसपास के इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और जांच की जा रही है। बताया जाता है कि धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार एक कार में धमाका हुआ। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ी जानकारी के मुताबिक इस हाई अलर्ट के तहत राज्य के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस बलों को गश्त तेज करने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।