इंदौर। बिहार चुनाव का जहां सियासी घमासान पूरे देश में गूंज रहा है इसी बीच मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया पर नया बवाल होने लगा है। प्रक्रिया शुरू होते ही सियासी हमले होने लगे हैं। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने सबसे पहले सवाल खड़े करते हुए घेराबंदी की है। गौर हो कि इस काम के लिए बीएलओ को घर-घर जाना होगा वो मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने और सत्यापन करने की प्रक्रिया को करेंगे। एसआईआर पर राजनीति बवाल के बीच कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने अधूरी तैयारी के साथ यह प्रक्रिया शुरू की है।
इस बारे में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा कहते हैं कि बीएलओ के पास फार्म भी अभी उपलब्ध नहीं है तो वह मतदाताओं को किस तरह से फार्म भरवाने का कार्य करेंगे। उनका कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया से मजदूर वर्ग, एससी/एसटी और अल्पसंख्यकों के नाम काटे जाएंगे। इतना ही नहीं श्री वर्मा ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग में जाकर इस पर आपत्ति दर्ज कराएंगे।