राज्य स्थापना दिवस की प्रदेश वासियो को हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ – डॉ चरणदास महंत

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

डॉ महंत ने कहा वर्ष 2000 में बने इस राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, संस्कृति एवं जनकल्याण के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की पहचान आज “शांति, समृद्धि और संस्कार” के रूप में देशभर में स्थापित हो चुकी है। यह राज्य अपनी लोक संस्कृति, बोली, लोककला, परंपराओं एवं मेहनतकश किसान के कारण विशेष पहचान रखता है।

डॉ महंत ने कहा हम सभी का दायित्व है कि हम राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” के निर्माण में सहभागी बनें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *