भाजपा की नई नियुक्तियों से बदले राजनीतिक समीकरण

सत्ता और संगठन मैं इस नए गुट का दबदबा बढ़ेगा?

सत्य से साक्षात्कार
✒️संजय त्रिपाठी
——————————-
भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रदेश पदाधिकारीयों की लिस्ट अनुमान के अनुसार ही रही प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा तीनों एक ही टीम से आते हैं, साथ में मनोज पटेल, एकलव्य (मालिनी) गौड़, सावन सोनकर, गोपीकृष्ण नेमा को जोड़ ले तो यह गुट भविष्य की भाजपा में मजबूत दखल रखेगा।
भाजपा में सत्ता के रास्ते में संगठन सबसे महत्वपूर्ण कारक ताकत है, भविष्य मैं होने वाले निगम चुनाव, सांसद और विधायकों के चयन में इस गुट का दखल,भी दिखाई देना तय है।
नए समीकरणों के चलते भाजपा की घोषित होने वाली नगर, व ग्रामीण इकाई मैं भी परिवर्तन हो सकता है, विशेष रूप से इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर इस गुट से गोपीकृष्णा नेमा का दावा बहुत अधिक मजबूत हो गया है, उपाध्यक्ष के पद पर सावन सोनकर की दावेदारी मजबूत हो गई है, क्योंकि संगठन पर इस नए गुटका एक तरफा कब्जा हो गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है,इंदौर मे भाजपा की राजनीति के समीकरणों में अब ताई और भाई की लड़ाई खत्म हुई- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टीम के अतिरिक्त, रंणदीवे, चावड़ा, खरे,गौड़ के गुट के बीच नई खींचतान देखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *