चला था जिक्र मेरा भी महफिल में…. जो लोग बहरे थे,उनको भी सुनाई देने लगा….

शंकर पांडे ( वरिष्ठ पत्रकार )             

8 साल बाद ही समझ में आया कि जीएसटी ज्यादा लग रहा था,तो कुछ कमी 22 सितंबर से लागू होगी, अधिक जीएसटी लगाया था तो भाई कर दो रिफंड, लौटा दो जनता के पैसे…?8 साल तक क्यों वसूलते रहे….?केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई सिटीजंस फोरम द्वाराआयो जित ‘उभरते भारत के लिए टैक्स सुधार’ प्रोग्राम में 22 सितंबर 2025 से लागू होने वाले टैक्स सुधारों केफायदे गिनाए,उन्होंने कहा जीएस टी सुधार के फायदे सुबह लोगों की आंख खुलने के साथ ही शुरू होंगे और रात को उनके सोने तक सभी प्रोडक्ट्स पर देखने को मिलेंगे,वित्तमंत्री ने कहा कि टैक्स स्लैब में चेंज के साथ 99% सामानों पर 12%की दर से जीएसटी लागू था, घटाकर 5% किया गया है, जिससे इनके दाम में राहत मिलेगी।वित्तमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जीएसटी सुधार के ऐलानों से पहले बीते कुछ महीनों से में हमने यह सुनिश्चित किया है कि टैक्स कैटेगरी स्पष्ट, सरल हों, आम आदमी से लेकर व्यापारियों तक में किसी भी तरह की कोई भ्रम की स्थिति न रहे। नये जीएसटी दर पर उन्होंने कहा कि सुधारों से अबकई उत्पादों की इन पुट लागत कम हो जाएगी इससे प्रोड क्शन क़ीमतमें कमीआएगी तो वहीं ग्राहकों को सामानों कीकीमतों में राहतमिलेगी।वित्तमंत्री ने जीएसटी सुधार को देशवासियों की जीत कहा है।भारत के हर राज्य में तमाम त्योहार मनाएजाते हैं,ऐसे में पीएम मोदी ने दीपावली पर्व से पहले ही ये जीएसटी सुधार लागू करने का फैसला किया है,ये यह आम आदमी की जेब पर बोझ कम करने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है।जीएसटी के नए रेट 22 सितंबर से लागू हो जाएंगे, इनका असर पूरे देश में मह सूस किया जाएगा।

सलवा जुड़ूम का विरोध तो
रास के उप सभापति ने भी किया था…! 

केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह ने उपराष्ट्रपति के चुनाव के समय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी परनक्सल समर्थक होने का आरोप लगा कर हमला किया था।दिल चस्प यह है बस्तर जिस सलवा जुड़ूम को लेकरशाह ने जस्टिस सुदर्शन रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाए थे, विरोध करनेवालों में राज्य सभा के उपसभापति हरि वंश भी थे!हरिवंश 2006 को बस्तर में सलवा जुड़ूम के कारण उपजी हिंसा का जायजा लेने एक इंडिपेंडेंट सिटीजन इनिसिएटिव का हिस्सा थे।दल ने दक्षिण बस्तर के गांवों के जमीनी हालात को देखने के बाद विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की थी।हरिवंश,’प्रभात खबर’ के संपादक थे। इस दल में इतिहासकार रामचंद्र गुहा, लेखिका सामाजिक कार्य कर्ता फरहा नकवी,पूर्व नौकरशाह ईएएस सरमा, प्रो.नंदिनी सुंदर, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस जैसेअखबारों के पूर्व संपा दक बीजी वर्गीज शामिल थे। तो क्या भाजपा अब हरिवंश से इस्तीफा लेगी..?

पत्नी सहित 5 आईएएस को सुपरसीड करेंगे विकास शील...                                 

छ्ग के अगले मुख्यसचिव विकासशील (आईएएस 1994 बैच) होंगे,यह लग भग तय है। वैसे सीएस बनने से पत्नी सहित 5 आईएएस को सुपरसीड करेंगे। सीएस बनने से 1991 बैच की रेणु जी. पिल्ले,92 बैच के सुब्रत साहू, 93 बैच के अमित अग्रवाल शामिल हैं। रेणु, सुब्रत तो छ्ग में सेवाएं दे रहे हैँ,अमित,प्रतिनियुक्ति पर छ्ग से बाहर हैं।विकास शील से बैचवाइज वरिष्ठ आईएएस ऋचा शर्मा 94 बैच, निधि छिब्बर (पत्नी, विकासशील)भी 94 बैच की हैं,बैच के हिसाब से विकास से सीनियर हैं, इसका मतलब है 5 अफ सरों को सुपरसीड करेंगे।

अभी तक के सीएस,
अरुण से अभिताभ तक

छ्ग राज्य बनने के बाद पहले सीएस अरुण कुमार 30 अक्टूबर 2000 से 31जनवरी 2003(2)एस के.मिश्रा 31 जनवरी 20 03 से 30 जून 2004(3) ए.के.विजयवर्गीय 1जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005 (4)आर.पी.बगई 7 नवंबर 2005 से 31जनवरी 20 07(5) शिवराजसिंह, 31 जनवरी 2007से 31जुलाई 2008(6) पी.जॉय उम्मेन 31जुलाई 2008 से 7 फर वरी 2012(7)सुनीलकुमार 7 फरवरी 2012 से 28फर वरी 2014(8)विवेक ढांड 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018 (9)अजय सिंह 11 जनवरी 2018 से 2जनवरी 2019(10) सुनील कुजूर 2 जनवरी 20 19 से 31 अक्टूबर 2019 (11)आर.पी. मंडल 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवं बर 2020 (12)अमिताभ जैन 1 दिसंबर 2020 से (कार्यकाल जारी,30 जून 2025को रिटायरमेंट,इसके बाद 3 माह का सेवाविस्तार 30 सितंबर 2025 तक)

स्थायी डीजीपी
कब बनेगा छ्ग में….                     

छ्ग के पुलिस डीजीपी
अशोक जुनेजा के रिटायर होने पर अरुणदेव गौतम को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है,पर स्थायी डीजीपी अभी तक नहीं बनाया गया है। पता नहीं साय सरकार ने अभी तय ऐसा क्यों नहीं किया है?जुलाई 2027 में गौतम को रिटायर होना है, वैसे यह भी प्रावधान है कि डीजीपी नियुक्ति से 2 साल तक हटाया नहीं जा सकता है।छ्ग के अन्य वरिष्ठ आईपी एस को देखें तो अरुण के बाद पवनदेव जुलाई 28, हिमांशु गुप्ता जून 29, जी पीसिंह दिसंबर 29,एसआर पी कल्लूरी मई 31, प्रदीप गुप्ता,जुलाई 31,विवेकानंद सिन्हा जनवरी 32, दीपांशु काबरा जुलाई 34 में रिटा यर होंगे। प्रतिनियुक्ति पर होनेवाले जयदीप जुलाई 30 में रिटायर होंगे,एडीजी (गुप्तवार्ता)अमित कुमार तो दिसंबर 35 तक अपनी सेवाएं देंगे।

छ्ग का पहला पुलिस
कमिश्नर बनेगा कोई आईजी…

छग में राज्योत्सव के साथ रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होना तय हो चुका है, साथ ही लगभग तय है,पहला कमिश्नर आई जी रैंक का ही होगा, कुछ राज्यों में जरूर एडीजी स्तर के अफसर कमिश्नर बनाये गये हैं। सूत्रों की मानें तो आईजी पुलिस कमिश्नर बनेंगे तो डीआईजी/ एस एसपी को ज्वाइंट कमि श्नर बनाया जा सकता है, उसके नीचे3 एसपी स्तर के अफ सर होंगे,एडीशनल एसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात होंगे।वैसे पहले पुलिस कमिश्नर के लिये आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा,बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला के नाम चर्चा में हैं…?

और अब बस…..

0पीएम नरेंद्र मोदी, 31 अक्टूबर को नए विधान सभा भवन का लोकार्पण करेंगे। राज्योत्सव समारोह का भी उद्घाटन करेंगे।
0 3200करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आबकारी सचिव निरंजन दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0140 करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने पूर्व आईएएस डा. आलोक शुक्ला के भिलाई हुडको स्थित निजी निवास पर दबिश दी। कल ही सुप्रीम कोर्ट ने डा शुक्ला और अनिल टूटेजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *