भारत के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन, 452 वोटों से जीता चुनाव - Janmantra

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन, 452 वोटों से जीता चुनाव

नई दिल्ली।  राजनीतिक सरगर्मी के बीच उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के बी. सुर्दशन रेड्डी को हराकर यह चुनाव जीता। आपको बता दें कि सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि रेड्डी को 300 वोट ही मिल पाए। राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा की। वहीं इधर भाजपा ने क्रॉस वोटिंग का भी दावा किया है। फिलहाल भारत को 15 वे उपराष्ट्रपति के तौर पर सीपी राधाकृष्णन मिल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *