रायपुर। रायपुर की पूर्व विधायक श्रद्धेय रजनी ताई उपासने जी का हाल ही में निधन हो गया।वे वरिष्ठ पत्रकार जगदीश ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद ,गिरीश व हेमंत उपासने की माता थी।
उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनका लिखित शोक संदेश भी ईमेल के माध्यम से उन्हें भेजा गया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में रजनी ताई को “त्याग, सेवा और अटूट साहस की प्रतीक” बताते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय कहा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी फोन कर शोक संवेदना प्रकट की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भैयाजी जोशी तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी ने भी फोन पर श्रद्धांजलि दी।
रायपुर स्थित उपासने निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मंत्री टँकराम वर्मा, विधायक गण मोतीलाल साहू, राजेश मूणत ,रोहित साहू ,पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के भाई रमेशचंद्र शुक्ल सहित अनेक जनप्रतिनिधि,निगम आयोग अध्यक्ष,संगठन पदाधिकारी,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उनके निजी सहायक दीपक अंधारे पूरे समय उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।शोक सभा में बृजमोहन अग्रवाल,गौरीशंकर अग्रवाल,विनोद वर्मा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक टोपलाल वर्मा,राजेश मूणत ने श्रद्धांजलि व आभार जगदीश उपासने ने दी।
श्रद्धांजलि सभा एवं अंतिम यात्रा में भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल लाल वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस नेता विनोद वर्मा, अमरजीत छाबड़ा, डॉ. योगेश व्यास, ओंकार बैस, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका प्राजक्ता देशमुख, प्रांत संघचालिका अनीता गनोदवाले, वरिष्ठ प्रचारक विजय देवांगन, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिरोमणि घोरपडे, प्रदेश उपाध्यक्ष मनहरन लाल टिकरिया, महामंत्री असित भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी, भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह ने रजनी ताई को जब तक सूरज चांद रहेगा,ताई तेरा नाम रहेगा,जैसे गगन भेदी नारों से अंतिम विदाई दी। हर किसी की आंखें नम थीं और सभी ने एक स्वर में कहा कि रजनी ताई का सादगीपूर्ण जीवन, त्याग और संघर्ष की भावना आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देने वाला रहेगा। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने दी।

