बड़ी सफलता – 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का किया फैसला

रायपुर। बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  जिले के विभिन्न थानों में सक्रिय कुल 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया। सरकार की योजना से प्रभावित होकर मुख्य धारा में लौटें हैं ये सभी। आत्मसमर्पण करने वालों में 20  नक्सलियों पर कुल 81 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस सरेंडर को बड़ी सफलता माना जा रहा है। आपको बता दें कि यह आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ बीएस नेगी व पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव की उपस्थिति में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *