इन्दौर : प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की भाभी सुनीता वर्मा की आज सुबह कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। उन्हें 4 दिन पहले कोरोना की चपेट में आने के बाद अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था।
बड़ी खबर : पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की भाभी की कोरोना से मृत्यु, इन्दौर के अरविंदो हॉस्पिटल में चल रहा था उपचार।

