रायपुर। एक बार फिर ED ने प्रदेश के सबसे चर्चित शराब घोटाले में कार्यवाही करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर पहुंच कर कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम, 6 गाड़ियों में सवार होकर पहुंची । आपको बता दें कि भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। ED ने अपनी यह कार्यवाही करीब सुबह 5:00 बजे से शुरू की। इसमें ED के अधिकारी CRPF के जवानों के साथ भिलाई तीन पर पहुंचे । इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह ट्वीट किया है कि आज विधानसभा का अंतिम दिन है मैं अडानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर पर भेज दिया गया है। 
शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व भूपेश बघेल के घर ED की कार्यवाही

