मुंबई : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। अगले दिन सोमवार को परिवार और कुछ बॉलीवुड स्टार्स की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया थ। वहीं आज पटना में सुशांत का गंगा में अस्थि विसर्जन कर दिया गया।



अस्थि विसर्जन के दौरान कलश उनके ही हाथ में था। सुशांत के अस्थि कलश को गंगा नदी में विसर्जित करने के लिए उनके पिता के के सिंह, बहनें, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्य नाव में सवार होकर गंगा नदी के पार गए।
इसके पहले बुधवार को सुशांत की आत्मा की शांति के लिए उनके पटना स्थित घर में पूजा हुई। इसमें पिता केके सिंह के साथ बड़ी बहन और उनके पति भी शामिल हुए। इस दौरान परिवार और आस-पड़ोस के लोगों ने सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सुशांत ने रविवार 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं सुशांत के घर की तालाशी लेने के बाद पुलिस को सुशांत के घर से 5 डायरी मिलीं हैं।