रायपुर-उत्तर विधायक छग हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने 2020 कोरोना काल जैसी वैश्विक बीमारी से जूझते आमजनों को 2021नववर्ष की अगुवाई राह चलते आम लोगों व बच्चों को २००० मास्क वितरित करते उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
श्री जुनेजा ने कहां की पूरी दुनिया कोरोना जैसी बीमारी से लड़ते हुये नववर्ष में कदम रखा है,यह वर्ष लोगों के लिए मंगल व सुख-समृद्धिमय हो छत्तीसगढ़ के निरंतर प्रगति करें इन्हीं आशाओ को लेकर पूरे जोश के साथ यह वर्ष गुजरे! यही कामना किया व प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं!
प्रमुख रूप से इस दौरान संजय पाठक , बलजीत भाटिया , संजीव अग्रवाल , ठाकुर राम साहू , शरण ठाकुर , जगन्नाथ यादव , सहित गणमान्य जन मौजूद थे!
राह चलते लोग व बच्चों को जुनेजा ने नववर्ष पर मास्क वितरण करते शुभकामनाएं दीं

