आईपीएल 2025 का विजेता बनने के बाद आज बेंगलुरु में विक्ट्री परेड निकाल रही थी। उसी समय एक बड़ा हादसा हुआ है। खबर आ रही है कि इस मौके पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी आ रही है कि इसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी। जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लोग इधर उधर भागने लगे।


