मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पर दागे सवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा यूं तो समय समय पर कांग्रेस पार्टी को आईना दिखाते रहते हैं। इस बार मामला नगरीय निकाय चुनाव और घोषणा पत्र से जुड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर हमलावार होते हुए लिखा है। कि कांग्रेस को भी अपने घोषणा पत्र का नाम अपने संस्थापक एलन ऑक्टावियो ह्यूम को समर्पित करना चाहिये। कांग्रेस अपने इतिहास के दो ओक्टावियो (ह्यूम और क्वात्रोकी) को हमेशा भूल जाती है। यह अच्छी बात नहीं!

पंकज झा कहते हैं कि 2019 के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया था। सारे निकायों पर कब्जा करने के बावजूद उन घोषणाओं को क्यों कचरे के डब्बे में डाल दिया, यह भी उसे बताना चाहिये।        https://x.com/pankaj_media/status/1886643961600860287?s=46

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *